शायद मैं किसी रिश्ते के लायक नही....
शायद मैं किसी रिश्ते के लायक नही, माँ बाप के लिए अच्छा बेटा बनने के लायक नही, कुछ कमा कर लाने के लायक नहीं, कुछ दूर चलकर खुद ही सम्भलने के लायक नही, शायद मैं किसी रिश्ते के लायक नही। बहनों के लिए अच्छा भाई बनने के लायक नही, छोटी सी खुशी उनकी पूरी करने के लायक नही, कुछ दर्द उनका मैं मिटाने लायक नही, शायद मैं किसी रिश्ते के लायक नही। पत्नी के लिए मैं अच्छा पति बनने के लायक नही, छोटी छोटी बातें उसे मैं समझाने के लायक नही, खुद को बदलकर सबको खुश करने के मैं लायक नही, शायद मैं किसी रिश्ते के मैं लायक नही। दुश्मनी के लिए भी मैं लायक नही, दोस्ती में भी मैं किसी के काम आने लायक नही, शायद मैं किसी रिश्ते के लायक नही। शायद मैं किसी रिश्ते के लायक नही।।।।।।।।